ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत…..

चांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। ग्राम पंचायत मुड़पार निवासी गुलशन कुमार साहू ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुलशन साहू शिवरीनारायण से अपने गांव मुड़पार की ओर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान मुड़पार चौक के पास एक तेज रफ्तार कैप्सूल ट्रक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुलशन साहू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मुड़पार और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...