BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को राहत, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती, मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में इस बार धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जिले के जांजी धान उपार्जन केंद्र में पहुंचे किसानों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। किसानों का कहना है कि केंद्र में टोकन व्यवस्था सरल है और धान के उठाव की व्यवस्था भी समय पर की जा रही है, जिससे उन्हें घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता। दर्राभाठा गांव के किसान रामप्रसाद बंजारे ने बताया कि वे छोटे किसान हैं और एक एकड़ भूमि पर धान की खेती करते हैं। उन्होंने घर बैठे मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन कटवाया और तय समय पर केंद्र पहुंचकर आसानी से धान की बिक्री की। उन्होंने कहा कि केंद्र में किसी तरह की अव्यवस्था नहीं है और प्रशासन की ओर से सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। किसान बंजारे ने सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि इन निर्णयों से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार भी व्यक्त किया। प्रशासन का कहना है कि जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पूरी खरीदी अवधि के दौरान व्यवस्थाएं इसी तरह बनाए रखी जाएंगी, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिल सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...