ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

13 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर और महिला गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा किया है। थाना गुढ़ियारी पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग से 13 किलो 156 ग्राम गांजा के साथ एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए पति-पत्नी बनकर सफर करते थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 12 मार्च को गुढ़ियारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग में एक महिला और पुरुष बैग में गांजा रखकर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के निर्देश पर गुढ़ियारी पुलिस ने आरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने बताए गए हुलिये के आधार पर दोनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद (29) और हेमलता कैवर्त्य (30) बताया। तलाशी लेने पर उनके बैग से 13 किलो 156 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में प्रेमी-प्रेमिका हैं और पुलिस से बचने के लिए पति-पत्नी बनकर सफर करते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे ओडिशा के खरियार रोड से गांजा लाकर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ तस्करी में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 6 लाख 77 हजार 800 रुपये बताई जा रही है। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र प्रसाद उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले का निवासी है, जबकि महिला आरोपी हेमलता कैवर्त्य मूलतः बिलासपुर जिले की रहने वाली है और वर्तमान में प्रयागराज में रह रही थी। इस कार्रवाई में गुढ़ियारी थाना प्रभारी निरीक्षक बी.एल. चंद्राकर, उपनिरीक्षक कैलाश केशरवानी सहित आरपीएफ के निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, एल.एन. सिंह, प्रधान आरक्षक वी.सी. बंजारे और आरक्षक विजय सिंहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...