ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

10 लाख लेकर मुंशी हुआ फरार; कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के यहां काम करने वाला मुंशी करीब 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। आरोपी पार्टियों से रकम वसूलकर बैंक में जमा करने के बजाय पैसे लेकर गायब हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र नगर निवासी कारोबारी विजय गोयल की ‘आयरन एंड स्टील ट्रेडिंग’ कंपनी है। उनका कार्यालय स्टेशन रोड स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स में संचालित होता है। कारोबारी ने अपने यहां अनिल साल्वे को मुंशी के तौर पर रखा था, जिसकी जिम्मेदारी पार्टियों से भुगतान लेकर बैंक में जमा करने की थी। बताया जा रहा है कि अनिल साल्वे ने अलग-अलग पार्टियों से करीब 10 लाख रुपए वसूल किए, लेकिन रकम बैंक में जमा नहीं की। पैसे लेने के बाद वह अचानक फरार हो गया। जब कारोबारी विजय गोयल ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद पीड़ित कारोबारी ने गंज थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अनिल साल्वे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...