BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में गैस सिलेंडर की जमाखोरी का खुलासा; किचन केयर स्टोर से 126 सिलेंडर बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच जमाखोरी और ब्लैकमार्केटिंग का बड़ा मामला सामने आया है। कलेक्टर की सख्त चेतावनी के बावजूद शहर से लगे कोनी और सिरगिट्टी क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर कुल 126 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। जांच के दौरान सिलेंडर से गैस निकालने के उपकरण भी मिले हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोनी क्षेत्र में जिस मकान से बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त हुए, वह सुनील सोनवानी का बताया जा रहा है, जो बोरवेल का काम करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुनील, कोरबा में पदस्थ आरक्षक अजय सोनवानी का भाई है। बताया जा रहा है कि सुनील यहां नहीं रहता, जबकि उसका दूसरा भाई सूरज सोनवानी भी गैस की कालाबाजारी से जुड़ा हुआ है। इलाके में चर्चा है कि श्रवण साहू और सूरज सोनवानी मिलकर यह कारोबार चला रहे थे। जांच टीम में शामिल एएफओ राजीव लोचन तिवारी, मंगेश कांत और वर्षा सिंह ने आरोपी श्रवण साहू से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह लोगों से सिलेंडर खरीदकर जरूरतमंदों को बेच देता है। उसने जब्त किए गए सभी सिलेंडर अपना होना भी स्वीकार किया। इसके बाद अधिकारियों ने सिलेंडर जब्त कर उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले भी उसकी शुभम किचन केयर दुकान से 13 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए थे। देर शाम खाद्य विभाग की टीम ने सिरगिट्टी क्षेत्र में सुशील किचन केयर किराना स्टोर के पास एक दुकान में छापेमारी की। दुकान बंद थी, लेकिन अधिकारियों ने मोबाइल की टॉर्च से अंदर देखा तो बड़ी संख्या में सिलेंडर नजर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़कर जांच की गई, जहां से 21 घरेलू, 7 व्यावसायिक और 33 छोटू सिलेंडर सहित कुल 61 सिलेंडर बरामद हुए। इनमें 5 घरेलू सिलेंडर भरे हुए पाए गए। जिस दुकान से सिलेंडर बरामद हुए, उसके पीछे ही एक प्राइमरी स्कूल स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में आग लगने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। सिलेंडरों का इतनी बड़ी संख्या में जमा होना आसपास के लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं था। कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग ने सभी सिलेंडर जब्त कर दुकान को सील कर दिया है। दुकान संचालक को नोटिस जारी किया गया है। हालांकि छापेमारी की जानकारी पहले ही मिल जाने के कारण वह मौके पर नहीं पहुंचा। फिलहाल खाद्य विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...