Raftaar News Cg

रक्त की कमी पूर्ण करने विश्वाधारंम रक्तमित्र जन जागरूकता कार्यक्रम का कर रहा लगातार आयोजन

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) रक्त की कमी लगातार सुनने को मिलता है, इसका मुख्य कारण है, जब अपने परिजन को ही रक्त की आवश्यकता पड़ने पर अनेक भ्रांतियों से घिरे नवयुवक रक्तदान नहीं करते। इसी समस्या से निजात पाने साथ ही लगातार पूरे प्रदेश में होने वाले रक्त की कमी को पूर्ण करने के लिए शहर की सामाजिक संस्था विश्वाधारंम रक्तमित्र वृहद जन जागरूकता कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में आयोजित कर रहा है। इसी तारतम्य में शनिवार को शहर से लगे ग्राम सेंदरी में भी स्वैच्छिक रक्तदान महोत्सव एवम यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें गांव के एवं आसपास के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 51 लोगों ने रक्तदान किया। संस्था के संस्थापक चंद्रकांत साहू ने बताया की उनके द्वारा रक्तदान को लेकर वृहद जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विगत 3 माह में अनेक स्थानों पर शिविर के माध्यम से नए रक्तदाता की खोज व रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे है, जिसमें कुल 1400 यूनिट रक्त संचय भी किया जा चुका है, उन्होंने बताया की रक्तदान जागरूकता व रक्तदान शिविर आने वाले दिनों में भी ग्रामीण अंचलों में अनवरत जारी रहेगा, ज्ञात हो रक्तदान करने वाले समस्त रक्तमित्रो को यातायात जागरूकता की दृष्टि से हेलमेट भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विकास, सूरज, दूजराम, हेमंत, विजय, वीरेंद्र, धीरज सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...