ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में दो नाबालिग बच्चियां लापता, एक ही परिवार से गायब हुईं दोनों बहनें, पुलिस तलाश में जुटी……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चियों के लापता होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। वार्ड नंबर 9 में रहने वाली 9 और 11 साल की दो बहनें गुरुवार से लापता हैं। दोनों एक ही परिवार से हैं। मिली जानकारी के अनुसार, छोटी बहन अपने भाई को स्कूल छोड़ने गई थी और उसके साथ उसकी बड़ी बहन भी थी। लेकिन इसके बाद दोनों वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों ने बताया कि जब वे खेत से काम कर घर लौटे तो बच्चियां घर पर नहीं थीं। उन्होंने पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला। अंततः परिजनों ने बिल्हा थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चियों की तस्वीरें आसपास के इलाकों में साझा की जा रही हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक ही परिवार की दो बच्चियों के अचानक लापता होने से इलाके में दहशत का माहौल है और परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...