BilaspurChhattisgarhCrime

घर से निकालने की धमकी देकर मकान मालिक ने किया दुष्कर्म; प्रेग्नेंट युवती की पेनकिलर देकर की हत्या!

बालोदः (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 22 साल की युवती के साथ उसके 59 साल के मकान मालिक ने दुष्कर्म किया और उसे प्रेग्नेंट किया। बाद में आरोपी ने उसे पेनकिलर की दवा दे दी, जिससे युवती और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार घरडे को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 मार्च 2026 को डौंडीलोहारा थाना में युवती की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक युवती की मां से पूछताछ कर मर्ग जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि युवती (22 वर्ष) अपनी मां, बहन और भाई के साथ पिछले करीब तीन साल से डौंडीलोहारा के रामनगर क्षेत्र में आरोपी के मकान में किराए पर रह रही थी। 9 मार्च 2026 की रात करीब 9.30 से 10 बजे के बीच प्रेग्नेंट युवती को कमर, पेट और पैर में तेज दर्द होने लगा। इस दौरान मकान मालिक सुनील कुमार घरडे (59 वर्ष) ने दर्द की दवा बताकर एक गोली युवती को खिला दी। दवा खाने के बाद युवती की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गई। पुलिस की जांच और परिवार के सदस्यों और अन्य गवाहों के बयान से यह बात सामने आई कि युवती अविवाहित थी और आरोपी मकान मालिक पिछले करीब एक साल से उसे जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म कर रहा था। इसी दौरान युवती लगभग 9 माह की गर्भवती हो गई। बताया गया कि आरोपी ने युवती और उसके परिवार को मकान से निकालने की धमकी देकर पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की। बाद में अपराध छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने युवती को अज्ञात दवा दर्द की गोली बताकर खिला दी, जिससे युवती और गर्भ में पल रहे नवजात शिशु की मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार घरडे के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने 11 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...