BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग के घर चोरी, 2 लाख के जेवर और नकदी पार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश नगर (वार्ड 46) में गुरुवार सुबह चोरी की दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। मॉर्निंग वॉक पर गए एक बुजुर्ग के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार गणेश नगर निवासी डीबीएस प्रसाद रोज की तरह सुबह सैर पर निकले थे। घर की सफाई के लिए आने वाली कामवाली महिला को चाबी मिल सके, इसके लिए उन्होंने घर की चाबी अपनी कार की डिक्की में रख दी थी। जब वे सैर से लौटे तो घर का मुख्य गेट और दरवाजा खुला देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने गद्दे के नीचे रखी अलमारी की चाबी भी ढूंढ ली और अलमारी का ताला खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अलमारी से करीब 80 हजार रुपये नकद और भगवान की दो सोने की अंगूठियां समेत लगभग दो लाख रुपये का सामान गायब मिला। घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि चोर घर की व्यवस्था और चाबी रखने की जगह से परिचित थे। ऐसे में किसी परिचित व्यक्ति या पहले से रेकी करने वाले गिरोह पर शक जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....