ChhattisgarhRaftaar News Cg

नारायणपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप; 3 की मौत…25 से अधिक घायल!

नारायणपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाटी के पास सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल नारायणपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन का उपयोग नियमों के विरुद्ध सवारी ढोने के लिए किया जा रहा था। ऐसे वाहनों से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी है। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग की हालत लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। सड़क की खराब स्थिति और चालकों की लापरवाही के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...