ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

102 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार; ओडिशा से कर रहे थे तस्करी!

जगदलपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 102.82 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 51.41 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 10 मार्च की शाम सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से गांजा लेकर आया एक युवक आड़ावाल रेलवे फाटक के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर वह घबराकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पवन नेताम (29) निवासी डोंगरीपारा, ग्राम तुरेनार, थाना नगरनार, जिला बस्तर बताया। उसके पास मौजूद झोले की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक पैकेट में 2.58 किलो गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी के पास गांजा रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पवन नेताम ने बताया कि गांजा ओडिशा से सप्लाई किया जाता है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ओडिशा के रायगढ़ा जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के दाबलीगुड़ा गांव पहुंची और सप्लायर हीरालाल नायक उर्फ कवि नाईक (40) को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 100.24 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 50.12 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 102.82 किलो गांजा जब्त किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) और 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद उन्हें विशेष न्यायालय NDPS जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...