ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब पीने से रोकने पर बेटे का खौफनाक हमला; कुल्हाड़ी से मां के गले पर वार..हालत गंभीर!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय ) नवागढ़ थाना क्षेत्र में बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बेटे को शराब पीने से रोकने पर उसने यह कदम उठाया, जिससे मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान दयाशंकर कश्यप (34) के रूप में हुई है। दयाशंकर को शराब पीने की लत थी, जिसके कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। 11 मार्च की सुबह भी इसी बात को लेकर आरोपी और उसकी मां के बीच कहासुनी हुई थी। मां लगातार शराब पीने से मना करती रही, तभी गुस्से में आकर दयाशंकर ने घर में रखे कुल्हाड़ी से मां के गले पर हमला कर दिया। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...