BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में जमीन बंटवारे पर मां-बेटे में बवाल; मां ने बेटे पर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का लगाया आरोप..बेटे ने भाई, मां और भांजी पर रॉड से हमला करने की शिकायत की!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बंगालीपारा में जमीन बंटवारे को लेकर मां और बेटे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सरकंडा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बंगालीपारा गली नंबर-3 निवासी निर्मला शर्मा ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा पवन कुमार शर्मा (48) दीनदयाल कॉलोनी मंगला में रहता है। 10 मार्च की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच वह शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और जमीन के हिस्से के बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की, जिससे निर्मला शर्मा गिर गईं और उनकी कमर में चोट आ गई। इस दौरान उनका बड़ा बेटा मनीष शर्मा और नातिन शुभी शर्मा बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन पवन कुमार ने उन्हें भी धमकाते हुए झगड़ा किया। दूसरी ओर पवन कुमार शर्मा ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह अपने पिता के नाम वाले पुराने मकान को देखने बंगालीपारा गया था। इसी दौरान उसका भाई मनीष शर्मा, मां निर्मला शर्मा और भांजी शुभी शर्मा उससे गाली-गलौज करने लगे। पवन का आरोप है कि उसके भाई मनीष ने लोहे की रॉड से उसके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...