चोरहा देवरी के ग्रामीणों ने चलाया नशामुक्ति अभियान….? गाँव में रैली निकाल लोगों को किया जागरूक….?


बेलतरा:- (विजय साहू की रिपोर्ट) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरहा देवरी में युवकों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान संबोधित करते हुए ग्रामीण मनोज पटेल ने कहा कि हमारा शरीर स्वस्थ है, तो दिमाग स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि गाँव में हालात ऐसा हैं कि युवा से लेकर बुजुर्ग नशे के शिकार हैं।

नशे के कारण ही कैंसर सहित अनेक बीमारियां लोगों को घेर रही है। रैली के दौरान ग्राम पंचायत चोरहा देवरी सरपंच सुरेखा मनोज पटेल, डॉ.भारत शिकारी, दिनेश कौशल, लक्ष्मी पटेल, समारू केवट, चमेली गोस्वामी, नंदरानी कांछी, श्रवण प्रेमी, प्रमोद यादव, ईश्वरी कांछी, लक्ष्मी केवट, रामनिवास सहित ग्रामवासियों ने घर-घर जाकर के लोगों को नशा के बारे में जागरूक करते हुए नारे के साथ रैली निकाली और अपील की कि वे नशे से दूर रहे। नशा नाश का दूसरा नाम है।

सरपंच सुरेखा पटेल ने बताया कि अभियान को गति देने के लिए गांवों में रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। रैली में सभी महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने सहयोग प्रदान किये और इन्हीं सब के सहयोग से इस अभियान को सफलता मिलेगी।


