ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नवविवाहित ने की आत्महत्या: दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप; पति सहित चार आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार नवविवाहिता ने 11 फरवरी 2026 की रात अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना पर शिवरीनारायण थाना में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों के बयान में सामने आया कि युवती की शादी 16 अप्रैल 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज से धर्मेंद्र निर्मलकर निवासी राहौद के साथ हुई थी। शादी के करीब दो माह बाद से ही पति धर्मेंद्र निर्मलकर, सास शिव कुमारी निर्मलकर, देवर मनोज निर्मलकर और मौसी सास तेरस बाई निर्मलकर द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे लगातार गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों— धर्मेंद्र निर्मलकर (30), शिव कुमारी निर्मलकर (48), मनोज निर्मलकर (27) निवासी राहौद तथा तेरस बाई निर्मलकर (37) निवासी खोखरी, थाना शिवरीनारायण—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, एएसआई रामप्रसाद बघेल, आरक्षक विवेक ठाकुर, नितिन द्विवेदी, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले और महिला आरक्षक अंजिमा बंजारे का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के...