Raftaar News Cg

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन…. 28 मार्च को होगा आयोजन..? राज्यपाल होंगे शामिल…! 

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कोनी स्थित नवीन परिसर के चतुर्थ तल सभागार में 28 मार्च मंगलवार को आयोजित होगा। अटल यूनिवर्सिटी का यह प्रथम अवसर है, कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह स्वयं विश्वविद्यालय के भवन में आयोजित किया जा रहा है।

इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन करेंगे। इसके अलावा दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारत में फिजी के उच्चायुक्त कमलेश शशि प्रकाश होंगे तथा वे दीक्षांत भाषण देंगे। साथ ही दीक्षांत समारोह के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शामिल होंगे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव, संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह होंगे।

65 स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे…

विश्वविद्यालय के द्वारा 58 स्वर्ण पदक तथा 7 स्वर्ण पदक शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ को प्रदान किया जाना है। जिसमें 47 विद्यार्थियों द्वारा अब तक पंजीयन कराया गया है। विश्वविद्यालय में कुल 27 दानदाताओं के द्वारा मेडल प्रदान किया जाता है। विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 में केवल स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को ही दीक्षांत समारोह में मेडल प्रदान किये जाते है, लेकिन इस बार कुलपति के इच्छा को विद्यापरिषद एवं कार्यपरिषद के अनुमोदन के पश्चात प्रवीण्य सूची के 02 से 10 तक के विद्यार्थीयों को भी पहली बार उपाधि प्रदान की जा रही है।

विश्वविद्यालय के कुल 650 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान किया जाना था। जिसमें से अब तक 214 विद्यार्थियों ने उपाधि लेने हेतु पंजीयन कराया है।इसके साथ ही विश्वविद्यालय के द्वारा 02 मानद उपाधि भी प्रदान की जा रही है। जिसमे….. 

1. कमलेश शशि प्रकाश, फिजी गणराज्य के भारत में उच्चायुक्त, समाजविज्ञान संकाय में पीएच.डी. की उपाधि.. 

2. डॉ. पुष्पा दीक्षित, सेवानिवृत्त प्राध्यापक कला संकाय में डी.लिट. की उपाधि..

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत सामारोह 15 सितंबर 2016 को हुआ था। द्वितीय दीक्षांत समारोह के समय कुलपति जी. डी शर्मा ने यू. जी. सी. के चेयरमेन प्रो. वेदप्रकाश को आमंत्रित किया गया था। दूसरा दीक्षांत समारोह 19 सितंबर 2019 को हुआ था। जिसमें यू.जी.सी के अध्यक्ष प्रो. धिरेन्द्र पाल सिंह ने दीक्षांत उद्बोधन दिया था। विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 21 अप्रेल 2022 को नये कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी द्वारा हुआ। जिसमें भारत के उपराष्ट्रपति एम. वैकेया नायडू ऑनलाईन मोड पे मुख्य अतिथि थे। तथा दीक्षांत उद्बोधन यूपी एस.सी. के पूर्व अध्यक्ष प्रो. पी. के जोशी ने दिया था। इस चतुर्थ दीक्षांत समारोह में कुल 61 मेधावियों को स्वर्ण पदक से नवाजा जायेगा। इसमें 36 छात्राएं और 25 छात्र शामिल होंगे। चतुर्थ दीक्षांत समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए 20 अधिकारी 35 प्राध्यापक 50 कर्मचारी और 100 से अधिक एन.सी.सी. और एन.एस.एस. के विद्यार्थी कार्य कर रहें है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...