BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक और छात्रा से की छेड़खानी..छोटी बहन के शोर मचाने पर भागा आरोपी शिक्षक, गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक स्कूल शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोप है कि वह दही लेने के बहाने छात्रा के घर में घुसा और उससे छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिर्री में रहने वाले रोहित पटेल (50) स्कूल शिक्षक है और उसकी वर्तमान पोस्टिंग बिलासपुर जिले में है। वह प्रतिदिन अपने गांव से ड्यूटी पर आता है। आरोपी टीचर सोमवार को दही मांगने के बहाने पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक किसान के घर पर गया। वहां पर किसान की दो बेटियां घर पर थीं। टीचर बड़ी बहन, जो कक्षा दसवीं की छात्रा है, उसे बुलाकर एक कमरे में ले गया। कमरे में ले जाकर उसने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो उसने मुंह दबा दिया। इधर बड़ी बहन की आवाज सुनकर छोटी बहन भी वहां पहुंच गई। उसने टीचर की हरकत देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गांव वालों के पहुंचने पर टीचर वहां से भाग निकला। इधर छात्राओं को लेकर परिजन पचपेड़ी थाना पहुंच गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...