BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 2 आदतन बदमाशों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आदतन बदमाशों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तलवारनुमा धारदार चाकू और एक स्कूटी जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना तोरवा क्षेत्र में 3 अप्रैल 2026 की शाम को गुंडा-बदमाश, अड्डेबाज और नशाखोरी के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को पेंडलवार नर्सिंग होम के पास गली में संदिग्ध हालत में स्कूटी सवार दो युवक दिखाई दिए। संदेह के आधार पर जब दोनों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से कमर में बेल्ट के अंदर छिपाकर रखे गए 2 तलवारनुमा धारदार चाकू बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी हर्ष कुकरेजा (20 वर्ष), निवासी साई भूमि कॉलोनी, गुरुनानक चौक, तोरवा, राकेश ध्रुव (33 वर्ष), निवासी वालिया गली, तोरवा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जरूरत पड़ने पर मारपीट के लिए चाकू अपने पास रखते थे। जब्त सामग्री 2 नग तलवारनुमा धारदार चाकू, एक्टिवा स्कूटी (CG 10 AZ 7497)। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम—निसार परवेज, सरफराज खान और अजय शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...