ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महुआ बीनने गई 12 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़; आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ जिले के जोबी चौकी क्षेत्र में महुआ बीनने गई 12 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को एक ग्रामीण ने पुलिस चौकी जोबी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 12 वर्षीय बेटी घर के अन्य सदस्यों के साथ जंगल में महुआ बीनने गई थी। सभी लोग अलग-अलग स्थानों पर महुआ बीन रहे थे। कुछ देर बाद जब घर लौटने का समय हुआ तो बालिका आसपास नहीं मिली। परिजन उसे खोजते हुए आवाज लगा रहे थे, तभी कुछ दूरी पर खेत की झोपड़ी की ओर से वह रोते हुए वापस आई। बालिका ने परिजनों को बताया कि गांव का ही कृष्णा उर्फ कृष्ण कुमार राठिया (28) उसे पकड़कर गलत नीयत से जंगल की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था। बालिका ने किसी तरह उसका हाथ छुड़ाकर वहां से भागकर अपनी जान बचाई और परिवार को पूरी घटना बताई। मामले की शिकायत पर पुलिस चौकी जोबी में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी राठौर ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आगे की जांच खरसिया चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा की गई। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...