BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में ई-चालान के फर्जी मैसेज से साइबर ठगी, रेलवे कर्मचारी से 2.85 लाख रुपये उड़े..अमेजन पे क्रेडिट कार्ड हैक कर चार ट्रांजेक्शन में की रकम पार, तोरवा पुलिस ने दर्ज किया मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में साइबर ठगों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। तोरवा थाना क्षेत्र में ई-चालान के फर्जी मैसेज के जरिए साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात ठगों ने एक रेलवे कर्मचारी के खाते से 2 लाख 85 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी विवेक कुमार निवासी बी-ब्लॉक फ्लैट नंबर 324, साईं भूमि तोरवा, रेलवे विभाग में ट्रेन मैनेजर के पद पर कंट्रोल रूम बिलासपुर में पदस्थ हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 7 मार्च 2026 को रात करीब 8:50 बजे उनके बीएसएनएल मोबाइल नंबर पर ई-चालान का एक मैसेज आया था, जिसमें ओवरस्पीड का चालान दर्शाया गया था, लेकिन उसमें कोई राशि दर्ज नहीं थी। संदेह होने पर उन्होंने उस मैसेज को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद 8 मार्च की रात 2:46 बजे से 2:57 बजे के बीच अज्ञात साइबर ठगों ने उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से जुड़े अमेजन पे क्रेडिट कार्ड को हैक कर लिया और चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 75 हजार, 75 हजार, 70 हजार और 65 हजार रुपये निकाल लिए। इस तरह कुल 2,85,000 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने बताया कि ठगों ने उनके मोबाइल नंबर से लिंक ई-मेल आईडी को भी बदलकर किसी अन्य ई-मेल में परिवर्तित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई, जहां से उन्हें शिकायत का एक्नॉलेजमेंट नंबर प्राप्त हुआ। तोरवा पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ई-चालान या बैंक से संबंधित किसी भी संदिग्ध लिंक या मैसेज पर क्लिक करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 5 हाइवा... रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’ के तहत कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्ता... एनआरवीएस स्टील प्लांट में लाखों की चोरी का खुलासा; प्लांट कर्मचारियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 9.08 ला... बिलासपुर; फॉर्च्यून एलिमेंट्स प्रोजेक्ट विवाद हाईकोर्ट पहुंचा..शिकायत पर सुनवाई के निर्देश; कमर्शियल... बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस की 'सेटिंग' चरम पर; महिला अपराधों पर संवेदनहीनता की हद पार, उच्च अधिकारियो... बिलासपुर में अवैध संबंध के शक में फल कारोबारी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत; रायपुर से दबोचा गय... निजी फोटो वायरल करने की धमकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्... शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग निकली नवविवाहिता: रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत...महिला गंभीर। कोरबा में आधी रात गुंडों का तांडव, फायरिंग और मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका, ASI के बेटे को कुचला,... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार..पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी भेजा गया जेल!