बिलासपुर का नन्हा सुर सम्राट, महाकुंभ में गूंजेगी मास्टर तनिष्क की मधुर आवाज…मुख्यमंत्री से मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ सम्मान, पढ़िए पूरी खबर…….


बिलासपुर: (श्रीप्रकाश तिवारी) शहर के प्रतिभाशाली बाल गायक मास्टर तनिष्क वर्मा 6 फरवरी 2024 की रात ऐतिहासिक महाकुंभ प्रयागराज में अपनी सुमधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्हें प्रयागराज महाकुंभ समिति द्वारा भजन संध्या में प्रस्तुति देने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 10 वर्षीय मास्टर तनिष्क बचपन से ही संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। बिलासपुर निवासी संजय वर्मा के सुपुत्र तनिष्क ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर के विभिन्न राज्यों में अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री से मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ सम्मान…….
हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मास्टर तनिष्क को उनकी विलक्षण गायन प्रतिभा के लिए ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ से सम्मानित किया। अब जब वह महाकुंभ जैसे पावन आयोजन में अपनी आवाज का जादू बिखेरने जा रहे हैं, तो बिलासपुर शहर के कलाकारों और संगीत प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। बिलासपुर का यह बाल कलाकार अपनी प्रतिभा से लगातार शहर और प्रदेश का मान बढ़ा रहा है।

