BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेलवे लाइन के पास 6 हजार किलो महुआ लाहन बरामद, पुलिस-आबकारी ने मौके पर किया नष्ट..अवैध शराब बनाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, झाड़ियों में छिपाकर रखे 300 प्लास्टिक डिब्बे मिले!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध शराब निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घुटकु रेलवे लाइन के पास से भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद किया है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने करीब 6 हजार किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार 9 मार्च को कोनी थाना पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि घुटकु स्टेशन पारा के आगे रेलवे लाइन के किनारे लंबी झाड़ियों में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के लिए बड़ी मात्रा में लाहन छिपाकर रखा गया है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। घुटकु स्टेशन पारा से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे 300 प्लास्टिक डिब्बों में भरा करीब 6000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग का अमला भी मौजूद रहा। बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...