BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; हिट एंड रन मामलों में मृतकों के परिजनों को 2 लाख सहायता दिलाएं: कलेक्टर..टीएल बैठक में योजनाओं की समीक्षा, पीएम सूर्य घर योजना की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को आयोजित टीएल बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं, लंबित प्रकरणों और जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, योजनाओं की प्रगति और लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने अज्ञात वाहन से हुई सड़क दुर्घटनाओं में मौत के मामलों में हिट एंड रन योजना के तहत मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने के लिए प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह योजना 1 अप्रैल 2022 से लागू है और इस तिथि के बाद के पुराने प्रकरण भी स्वीकार किए जाएंगे। जिले में अब तक ऐसे चार मामले चिन्हित किए गए हैं। बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार सुविधा की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 37 अस्पतालों को इस सुविधा के लिए चिन्हांकित किया गया है। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं का ऑडिट कराने के निर्देश देते हुए कहा कि ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधार कार्य किए जाएं, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत बंद हो चुकी खदानों को भी शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी खदानों को महिला स्व-सहायता समूहों को मत्स्य पालन के लिए दिया जाए, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक 2,500 सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं, जबकि लगभग 7,000 लोगों ने पंजीयन कराया है। इस पर कलेक्टर ने प्रगति पर असंतोष जताते हुए योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले के लगभग 75 प्रतिशत घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि खाताधारक की मृत्यु की सूचना ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय द्वारा संबंधित बैंक को तुरंत दी जाए, ताकि परिजनों को 2 लाख रुपये का बीमा क्लेम समय पर मिल सके। आगामी बरसात को देखते हुए वृक्षारोपण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग को 4 लाख और वन विभाग को 2 लाख पौधे तैयार रखने के निर्देश दिए। बैठक में स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण की स्थिति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि जहां आवश्यकता होगी वहां डीएमएफ या अन्य योजनाओं से राशि उपलब्ध कराकर शौचालय बनाए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूली बच्चों के लगभग 50 हजार लंबित अपार आईडी जल्द बनाने को कहा गया। कलेक्टर ने जनगणना कार्य को समय-सीमा वाला अभियान बताते हुए कहा कि जिस भी अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए वह तुरंत जॉइन कर अपने दायित्व का निर्वहन करे। बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री घोषणाएं, हाईकोर्ट प्रकरण, पीएमओ पोर्टल तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा कर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 5 हाइवा... रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’ के तहत कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्ता... एनआरवीएस स्टील प्लांट में लाखों की चोरी का खुलासा; प्लांट कर्मचारियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 9.08 ला... बिलासपुर; फॉर्च्यून एलिमेंट्स प्रोजेक्ट विवाद हाईकोर्ट पहुंचा..शिकायत पर सुनवाई के निर्देश; कमर्शियल... बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस की 'सेटिंग' चरम पर; महिला अपराधों पर संवेदनहीनता की हद पार, उच्च अधिकारियो... बिलासपुर में अवैध संबंध के शक में फल कारोबारी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत; रायपुर से दबोचा गय... निजी फोटो वायरल करने की धमकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्... शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग निकली नवविवाहिता: रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत...महिला गंभीर। कोरबा में आधी रात गुंडों का तांडव, फायरिंग और मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका, ASI के बेटे को कुचला,... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार..पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी भेजा गया जेल!