ChhattisgarhRaftaar News Cg

सगाई से लौट रही पिकअप खाई में पलटी, 2 बुजुर्गों की मौत… 20 से अधिक घायल!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा छाल थाना क्षेत्र के मड़वाताल-जमरगा मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, बंगुरसुता गांव से राठिया समाज के करीब 25-30 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर गोसाईपोड़ी गांव (कापू थाना क्षेत्र) गए थे। वे रणविजय राठिया के घर आयोजित सगाई कार्यक्रम में फलदान की रस्म में शामिल होने पहुंचे थे। दिनभर कार्यक्रम में शामिल रहने के बाद शाम करीब 7 बजे सभी लोग पिकअप से वापस अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे मड़वाताल-जमरगा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा पलटी। वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए कापू अस्पताल भेजा गया।

इलाज के दौरान दो की मौत

कापू अस्पताल में इलाज के दौरान बंगुरसुता निवासी कालाराम राठिया और छतरसिंह राठिया की मौत हो गई। हादसे में नीरज राठिया, देवेंद्र, बालसिंह, रामकुमार, गाढ़ाराम राठिया, विपल राम राठिया, राशीराम राठिया, सुमेंद्र राठिया और विजय राठिया सहित करीब 20 लोग घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि कुछ घायलों के हाथ-पैर टूट गए हैं, जबकि कई लोगों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को धर्मजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 8 से 10 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ड्राइवर फरार, तलाश जारी

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन पलटने के कारणों की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...