BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी के नए एसडीएम बने शिव कुमार, सीपत की तहसीलदार गरिमा ठाकुर..कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जिले में 14 तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के प्रभार में भी फेरबदल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला प्रशासन में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए मस्तूरी के एसडीएम सहित कई तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव किया है। आदेश के तहत मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पैकरा की जगह अब शिव कुमार कंवर को पदस्थ किया गया है। इसी तरह सीपत में भी तहसीलदार बदले गए हैं। वर्तमान में सीपत में पदस्थ तहसीलदार सोनू अग्रवाल को रतनपुर का तहसीलदार बनाया गया है, जबकि अति. तहसीलदार बिलासपुर के पद पर पदस्थ गरिमा ठाकुर को सीपत का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक दृष्टि से जिले के कुल 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत संदीप कुमार साय को बोदरी से मस्तूरी तहसीलदार, शिल्पा भगत को रतनपुर से बोदरी तथा जयंती देवांगन को मस्तूरी से नजूल तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर बनाया गया है। वहीं नायब तहसीलदार स्तर पर भी कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं, जिनमें समर्थ थवाईत, श्रद्धा सिंह, राहुल साहू, टोपलाल सिदार, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, विनीता शर्मा, सहोरिक और अंकित सिंह राजपूत शामिल हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

देखिए आदेश…….

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...