ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषड़ सड़क हादसा…एसटीएफ जवान समेत तीन दोस्तों की मौत, नगरी रोड पर ट्रेलर से टकराई बुलेट, मौके पर ही तीनों ने तोड़ा दम……

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसटीएफ जवान सहित तीन दोस्तों की मौत हो गई। यह हादसा नगरी रोड स्थित कुकरेल माकरदोना मोड़ के पास हुआ, जब उनकी बुलेट बाइक राखड़ से भरे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुई। मृतकों की पहचान डोमेश्वर नेताम 28 वर्ष, एसटीएफ जवान, दिवस कोर्राम 35 वर्ष और कालेश्वर यादव 31 वर्ष के रूप में हुई है। डोमेश्वर और दिवस कुर्रीडीह बाजार के रहने वाले थे, जबकि कालेश्वर यादव पीपरछेड़ी निवासी था। तीनों दोस्त किसी काम से धमतरी आए थे और वापस लौट रहे थे। उसी दौरान बारिश और अंधेरे के बीच बुलेट बाइक ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसटीएफ जवान बाइक में ही फंस गए, जबकि उनके साथी दिवस और कालेश्वर सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। इस दर्दनाक घटना से कुर्रीडीह और पीपरछेड़ी गांव में मातम छा गया है। केरेगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....