BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत क्षेत्र की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; गर्भवती होने पर कराया गर्भपात..सरकंडा पुलिस ने घंटों में आरोपी दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत क्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के मामले में सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र की रहने वाली युवती ने 7 मार्च 2026 को थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह बिलासपुर में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान कॉलेज में उसकी पहचान गौरव दुबे से हुई, जो उससे लगातार बातचीत करता था। आरोप है कि युवक ने युवती को अपने विश्वास में लेकर शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। संबंध के दौरान युवती गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अंत में शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सरकंडा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 331/2026 के तहत धारा 69 और 89 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव दुबे (21 वर्ष) निवासी दीनदयाल कॉलोनी के पास मंगला, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर को 8 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!