ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रंगपंचमी की रात दो युवकों की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार!

बस्तर: (प्रांशु क्षत्रिय) रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर खुशियों का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव की है, जो बस्तर सांसद का पैतृक गांव बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव में पारंपरिक रूप से होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि सालगुड़ गांव के दो युवकों पर एक युवक की प्रेमिका को रंग लगाने का शक जताया गया था। इसी संदेह को लेकर कलचा गांव के चार युवकों ने दोनों को घेर लिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दोनों युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रोहित और उमेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगरनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के नाबालिग होने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की पूरी घटना की जांच की जा रही है। रंगों के त्योहार से पहले महज एक शक के चलते दो युवकों की जान चली जाने से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!