BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर ऑटो चालक पर हमला..बीयर बोतल से सिर फोड़ा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दयालबंद क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपये मांगने पर मना करने से नाराज युवकों ने एक ऑटो चालक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर पर बीयर की बोतल मारकर फोड़ दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दयालबंद के मधुबन रोड स्थित शिखा वाटिका के सामने रहने वाले सोनू यादव (34) ऑटो चालक हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह मधुबन मुक्तिधाम के पास बैठे थे। उसी दौरान मोहल्ले के मोनू यादव और टिंकू राही वहां पहुंचे और उनसे शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। ऑटो चालक द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर दोनों युवक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच उनके साथ मौजूद अमित ने बीयर की बोतल से सोनू यादव के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। घटना के बाद घायल ऑटो चालक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल