Raftaar News Cg

कोरबा में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान; सुसाइड से पहले परिवार संग खेली होली!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगड़ी बस्ती में 19 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना होली से एक दिन पहले की बताई जा रही है। मृतका की पहचान ललिता गभेल के रूप में हुई है, जो मानिकपुर स्थित एक निजी आयुष्मान हॉस्पिटल में कार्यरत थी। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी से घर लौटने के बाद ललिता ने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया था। अगले दिन वह कपड़े बदलने के बहाने अपने कमरे में गई। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो ललिता अंदर अचेत अवस्था में मिली। परिजनों ने उसे जीवित समझते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि ललिता गभेल अपने पिता जीवन गभेल की तीन संतानों में सबसे बड़ी थी। उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक निजी कॉलेज में दाखिला लिया था और साथ ही मानिकपुर के एक निजी अस्पताल में काम कर रही थी। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त!