BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाना दो लोगों को भारी पड़ गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम लगे दो वाहनों को साउंड बॉक्स और एम्प्लीफायर सहित जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक गणेश विसर्जन के दौरान डीजे साउंड सिस्टम से निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज में साउंड बॉक्स बजाया जा रहा था। इससे आसपास के क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण के साथ आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी। इसी दौरान कोतवाली चौक में डीजे वाहन के विद्युत तार के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट की स्थिति भी निर्मित हुई, जिससे संभावित दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया था। पुलिस ने बताया कि गणेश समितियों के पदाधिकारियों और आयोजकों को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा थाना स्तर पर आयोजित बैठकों में पहले ही डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों तथा अनुमति संबंधी नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद बड़े डीजे लगाकर तेज आवाज में साउंड सिस्टम चलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने CG-08/AL-0523 और CG-13/BK-0925 नंबर के दो वाहनों को साउंड बॉक्स एवं एम्प्लीफायर सहित जब्त किया। मामले में आशीष तिवारी (26), निवासी ग्राम रममडा, जिला दुर्ग और शिव प्रसाद पटेल (27), निवासी ग्राम जवलपुर, जिला रायगढ़ के खिलाफ धारा 15 और 16 कोलाहल अधिनियम के तहत इस्तगासा क्रमांक 01-02/2026 के माध्यम से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 24 और 25 सितंबर को होने वाले गणेश विसर्जन के दौरान भी यदि डीजे का उपयोग कोलाहल अधिनियम के निर्धारित मापदंडों के विपरीत किया गया, तो संबंधित आयोजकों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो...