ChhattisgarhRaftaar News Cg

रामानुजगंज में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत; चालक गिरफ्तार!

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय ) रामानुजगंज में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार दोपहर शिव चर्चा भवन के पास बस स्टैंड जाने वाली सड़क पर हुआ। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसके सिर में गंभीर चोट होने की पुष्टि की। हालत नाजुक होने पर उसे जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर ले जाते समय प्रतापपुर के पास बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 3 निवासी गणेश सोनी के 5 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। बुधवार को बलरामपुर में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। शव रामानुजगंज पहुंचते ही परिजनों और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने कुछ समय के लिए चक्का जाम करने की तैयारी की। सूचना मिलने पर एसडीएम आनंद नेताम मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान एएसआई राधेश्याम विश्वकर्मा सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रशासन के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए फरार पिकअप चालक को रामचंद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...