ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

होली के रंग में खून; चाकू मारकर युवक की हत्या..7 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार..रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, चाकू व चूड़ा जब्त!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) होली के रंग के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रंग लगाने को लेकर हुए झगड़े में युवकों के एक समूह ने चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोनू ठाकुर ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च को वह दुर्गा चौक के पास होली खेल रहा था। इसी दौरान उसका दोस्त नीरज लोधी मोटरसाइकिल (CG04HR6547) से आया और चाय पीने चलने के लिए कहा। नीरज लोधी के साथ नीलेश लोधी भी बाइक पर सवार था। तीनों जब केंवसी साहू पारा स्थित संदीप किराना स्टोर के पास करीब 11:30 बजे पहुंचे, तभी वहां पहले से खड़े ध्रुव निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, योगेंद्र उर्फ बीरू और अन्य युवकों ने उन्हें रोककर रंग-गुलाल लगाने की कोशिश की और बाइक की चाबी निकाल ली। जब नीरज लोधी ने रंग लगाने से मना किया तो आरोपियों ने तीनों को बाइक से गिरा दिया। इसके बाद मोनू ठाकुर और नीलेश लोधी वहां से भागने लगे, तभी ध्रुव निषाद ने मोनू को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान अचानक संजू निषाद और उसके साथियों ने चाकू से नीरज लोधी के सीने, पीठ और कमर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने प्रकरण में धारा 126(2), 103(1), 189, 190, 191(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू (21), योगेंद्र निषाद उर्फ बीरू (24), गौतम कुमार साहू (23), भोजराम निषाद उर्फ भोजू (24), राहुल साहू (23), नेमीचंद साहू (19), धनेश निषाद (30) सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और चूड़ा भी जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त!