ChhattisgarhRaftaar News Cg

गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक मौत, SDRF ने निकाला शव…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खमतराई थाना क्षेत्र के शीतला तालाब में 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, वारदात शनिवार की रात करीब 12 बजे की है। राजस्थान निवासी राहुल राजपूत सिंह (21 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन के लिए तालाब पहुंचा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और बाहर निकलने की कोशिश के बावजूद डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खमतराई थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि SDRF की टीम ने सुबह सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बाहर निकाला। मृतक राहुल रायपुर में एक होटल में काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...