ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मॉर्निंग वॉक व स्कूल से लौटते वक्त नाबालिग बालिका से छेड़छाड़..आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बैकुंठपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शंकर बरेठ को उसके घर से पकड़ा और न्यायालय में पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार “ऑपरेशन तलाश” अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार 14 नवंबर 2025 को एक नाबालिग बालिका ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। बालिका ने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाती थी। 10 नवंबर को भूतबधन तालाब के पास आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। डर के कारण उसने उस समय घर पर इसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद 13 नवंबर को जब वह स्कूल से घर लौट रही थी, तब आरोपी ने दोबारा उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद बालिका ने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई, जिसके आधार पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 589/2025 के तहत धारा 74, 75(2), 75(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 8 और 12 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की थी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बैकुंठपुर क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शंकर बरेठ (23 वर्ष) निवासी बैकुंठपुर राम मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ का रहने वाला है और उसकी आपराधिक प्रवृत्ति रही है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में मारपीट का एक और वर्ष 2025 में मारपीट के दो अन्य मामले दर्ज हैं। इन प्रकरणों में भी उसके खिलाफ वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त!