BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; धान बिक्री की रकम निकालते ही किसान की जेब कटी; CCTV से कबीरधाम में आरोपी गिरफ्तार..33 हजार बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में एक किसान के साथ पॉकेटमारी की घटना सामने आई है। किसान द्वारा बैंक से धान बिक्री के पैसे निकालने के कुछ ही देर बाद अज्ञात युवक ने उसकी जेब से 35 हजार रुपए पार कर दिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद रतनपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को कबीरधाम जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रैनपुर (कर्रा) निवासी छतलाल कैवर्त और जूनाशहर रतनपुर निवासी कमलेश कुमार ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को दोनों ने जिला सहकारी बैंक की रतनपुर शाखा से धान बिक्री के क्रमशः 18 हजार और 17 हजार रुपए निकाले थे। इसी दौरान बैंक में मौजूद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से नकदी चोरी कर ली। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध के बारे में लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की पहचान कबीरधाम जिले के पंडरिया निवासी सुरेंद्र संवरा के रूप में हुई। इसके बाद रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंडरिया भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान सुरेंद्र संवरा ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी की रकम में से 2 हजार रुपए खर्च कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 33 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त!