BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; PM मोदी की सभा के दिन तेज ध्वनि में DJ बजाना संचालकों को पड़ा महंगा…दो संचालकों पर हुई कार्रवाई, साउंड सिस्टम जब्त.. खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दिन शहर में पुलिस लगातार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान दो डीजे संचालकों को तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाते पकड़ा गया। पुलिस ने बिना अनुमति डीजे संचालन करने और कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन करने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 10:30 बजे जेल चौक के पास रवि प्रकाश शर्मा निवासी चांटीडीह रामायण चौक सरकंडा को माजदा वाहन में तेज ध्वनि में डीजे बजाते पकड़ा गया। जब उससे अनुमति पत्र मांगा गया, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत डीजे सिस्टम जब्त कर लिया। इसी तरह रात 11 बजे नेहरू नगर में जय कुमार मिश्रा अपने घर के बाहर तेज आवाज में साउंड बॉक्स बजा रहा था। पुलिस ने जब अनुमति पत्र मांगा तो वह भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने उसका डीजे सिस्टम भी जब्त कर लिया। दोनों डीजे संचालकों पर बिना अनुमति तेज ध्वनि में डीजे बजाने के आरोप में कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 5 और 15 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...