ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क हादसे में वॉचमैन की मौत; 14 चक्का ट्रक ने कुचला..50 मीटर तक घसीटने की घटना CCTV में कैद!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार वन विभाग के वॉचमैन को कुचल दिया। हादसा दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर मेन रोड पर डौंडी नगर थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया, जिससे वॉचमैन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक श्याम सिंह मसीयारे (53) ग्राम परसदा के रहने वाले थे। वे 5 मार्च को जड़ी-बूटी लेने डौंडी गए थे और लौटते समय कच्चे रास्ते से मेन रोड पर चढ़े ही थे कि दल्लीराजहरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (CG04 LM 3499) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का लाइव CCTV फुटेज भी सामने आया है। हादसे से नाराज ग्रामीणों और व्यापारियों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त!