ChhattisgarhRaftaar News Cg

तालाब में डूबने से किशोर की मौत, एक घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में बुधवार को नहाने गए एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चित्रांश मोंगराज (16 वर्ष) निवासी ग्राम देव बलोदा के रूप में हुई है। वह बुधवार की सुबह नहाने के लिए तालाब गया था। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ के जवान इंद्रपाल यादव और चंद्रप्रताप जंघेल ने डीप डाइविंग कर तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तालाब काफी गहरा है और पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था की कमी के चलते अक्सर बच्चे यहां नहाने चले आते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। इस मामले में जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को तत्काल रवाना किया गया था। टीम ने पूरी सावधानी और तत्परता से सर्च ऑपरेशन चलाकर मृतक का शव बरामद किया और पुलिस को सौंप दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...