ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चाकू मारकर सफाईकर्मी की हत्या; पुराने केस में बयान को लेकर विवाद हुआ था..4 साथियों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में चार युवकों ने 27 वर्षीय गणेश झंझोटे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, गणेश झंझोटे भाटापारा नगर पालिका में सफाईकर्मी के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक भी नगर पालिका में ही सफाईकर्मी हैं। पुराने एक मामले में दिए गए बयान को लेकर उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने गणेश पर चाकू से हमला कर दिया।

सीएचसी के सामने रोका रास्ता, फिर किया हमला..

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात करीब 10:45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भाटापारा के सामने हुई। आरोपियों ने गणेश झंझोटे का रास्ता रोक लिया और पुरानी बातों को लेकर उससे झगड़ा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर चारों आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने एक आरोपी मनीष ध्रुव को हिरासत में ले लिया है। वहीं मुख्य आरोपी मनोज ध्रुव सहित अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...