BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पुस्तक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) समाज में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत छोटी-छोटी सार्थक पहलों से होती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के जन्मदिवस पर होटल बंशीवाला के संचालक एवं समाजसेवी दिनेश चंदानी ने पारंपरिक पुष्पगुच्छ के स्थान पर एक प्रेरणादायक पुस्तक भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर दिनेश चंदानी ने अपने “बुके नहीं, बुक दीजिए” अभियान के माध्यम से समाज को एक प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि फूलों का गुलदस्ता कुछ समय के लिए खुशियाँ देती है, जबकि एक अच्छी पुस्तक जीवनभर ज्ञान, प्रेरणा और सकारात्मक सोच का संचार करती है। यदि हर शुभ अवसर पर पुस्तक भेंट करने की परंपरा विकसित हो जाए, तो शिक्षा और संस्कार का यह उपहार अनेक लोगों के जीवन में नई रोशनी ला सकता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि जन्मदिन, विवाह वर्षगाँठ, सम्मान समारोह एवं अन्य शुभ अवसरों पर पुष्पगुच्छ के स्थान पर पुस्तकें, कॉपी, पेन तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट करने की संस्कृति अपनाएँ। साथ ही ऐसी सामग्री को ज़रूरतमंद विद्यार्थियों, सरकारी विद्यालयों और पुस्तकालयों तक पहुँचाकर शिक्षा के प्रसार में अपना योगदान दें। “बुके नहीं, बुक दीजिए” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता की ओर बढ़ाया गया एक सकारात्मक कदम है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....