ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

हाईवा चालकों को पीटकर डीजल लूटने वाला गैंग दबोचा गया; स्कॉर्पियो समेत 170 लीटर डीजल जब्त..तीन आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) हाईवा वाहनों से डीजल चोरी कर चालक के साथ मारपीट कर नगदी लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को तमनार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, 170 लीटर डीजल, नगदी और हथियारनुमा सामान जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाईवा चालक मुकेश यादव (33) निवासी ग्राम धनवाही थाना इंदवार जिला उमरिया (मध्यप्रदेश) ने 3 मार्च को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में हाईवा चालक का काम करता है। 2 मार्च की रात वह अपने हाईवा क्रमांक CG 10 BK 9082 को साइडिंग में खड़ा कर वाहन में ही सो रहा था। साइडिंग में अन्य पांच हाईवा भी खड़े थे, जिनके चालक होली मनाने घर चले गए थे। रात करीब 3 से 3.30 बजे के बीच वाहन से आवाज आने पर वह नीचे उतरा तो तीन अज्ञात व्यक्ति उसके हाईवा से डीजल चोरी करते मिले। चालक के चिल्लाने पर आरोपी डीजल का डिब्बा लेकर भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर दो आरोपी वापस आए और उससे मोबाइल व पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से मारपीट कर उसकी जेब में रखे 500 रुपये लूट लिए और वहां खड़े अन्य हाईवा वाहनों से भी डीजल चोरी करने लगे। घटना के बाद चालक ने वाहन मालिक को फोन कर जानकारी दी। आरोपियों द्वारा करीब 175 लीटर डीजल चोरी कर सफेद रंग की स्कॉर्पियो से सराईडीपा की ओर भागने की जानकारी दी गई। चोरी किए गए डीजल की कीमत करीब 16,500 रुपये बताई गई। मामले में थाना तमनार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 48/2026 के तहत धारा 309(6) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 13 AZ 2647, 170 लीटर डीजल, लूट की 500 रुपये नगदी, लोहे का रॉड, बांस का डंडा और प्लास्टिक पाइप जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश दास मंहत (30), गोविन्द सिदार (24) और सुनील यादव (28) निवासी ग्राम चितवाही थाना तमनार जिला रायगढ़ शामिल हैं। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी का सख्त संदेश……

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में चोरी, लूटपाट और डीजल चोरी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। औद्योगिक क्षेत्रों और परिवहन से जुड़े स्थानों पर ऐसे अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...