ChhattisgarhRaftaar News Cg

झांकी देखने जा रहे परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर..मामा-भांजे की मौत, पत्नी व दो बेटियां गंभीर…..

राजनांदगांव: (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार देर रात झांकी देखने निकला एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। ग्राम बल्देवपुर निवासी रिलेश साहू (32 वर्ष) अपने भांजे मोहित साहू (13 वर्ष), पत्नी करिश्मा साहू और दो नन्हीं बेटियों (डेढ़ और तीन साल) के साथ बाइक से राजनांदगांव जा रहे थे। इसी दौरान ठेलकाडीह से पहले आशीर्वाद ढाबा के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिलेश साहू और उनका भांजा मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी करिश्मा और दोनों मासूम बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ठेलकाडीह पुलिस व यातायात दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ भेजा और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर यातायात नियमों की अनदेखी और वाहन चालकों की लापरवाही को उजागर करता है। एक ही बाइक पर पांच लोग सवार थे, जबकि पुलिस लगातार नियमों का पालन करने की समझाइश देती रही है। लापरवाही का नतीजा मासूम जिंदगियों के खोने के रूप में सामने आया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...