ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नहानी घर में घुसकर युवती से की अश्लील हरकत..शोर मचाने पर परिजनों से भी धक्का-मुक्की; आरोपी धरा गया!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च को पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि गांव का ही निवासी बृजेश दास मंहत (26 वर्ष) नहानी घर में घुसकर उसे नहाते हुए देखने लगा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और थप्पड़ भी मारे। शोर सुनकर पीड़िता की मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की कर मारपीट कर दी। इसी दौरान पीड़िता के पिता भी मौके पर पहुंच गए, जिन्हें धक्का देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 14/2026 के तहत धारा 74, 75(2), 77 और 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...