ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 13 साल की नाबालिग से 2 बार गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोंडागांव जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक 22 वर्षीय युवक ने अपने साथी संग 13 साल की नाबालिग को जंगल में दो बार गैंगरेप का शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, फरसगांव थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय नाबालिग इंस्टाग्राम पर एक्टिव थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती बोरगांव निवासी देवकुमार नेताम (22) से हुई। युवक ने 22 मई को लड़की को मिलने के लिए बुलाया और जंगल ले गया, जहां उसका दोस्त गुपेंद्र मरकाम (21) पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। डर की वजह से पीड़िता ने उस समय यह बात किसी को नहीं बताई। बाद में आरोपी ने दोबारा 1 सितंबर को नाबालिग को मिलने बुलाया। कार में बैठाकर वह उसे फिर जंगल ले गया, जहां दोनों ने मिलकर एक बार फिर गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी और मौके से भाग गए। घटना से आहत नाबालिग ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी आपबीती बताई। परिजन 2 सितंबर को फरसगांव थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी पीतांबर कठार ने बताया कि पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के...