BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर के इस नदी में मिली 3 दिन से लापता ग्रामीण की लाश..इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत लीलागर नदी में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा पहचान कराए जाने पर मृतक की पहचान ईश्वर केंवट (59 वर्ष) पिता छोटू केंवट निवासी मल्हार वार्ड क्रमांक 10 नंदमहल इमलीपारा, मल्हार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि ईश्वर केंवट 2 मार्च की शाम करीब 5 बजे से अग्रवाल के प्लाट (फार्म हाउस) से लापता थे। उनके अचानक गायब होने के बाद परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह लीलागर नदी में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस डूबने से मौत की आशंका जता रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा; पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या..पिता गिरफ्तार,... बिलासपुर; अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी सहित नाबालिग गिरफ्तार; चाकू की नोक पर य... बिलासपुर; पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक: युवक की दर्दनाक मौत...बहन से मिलने जा रहा था युवक, अस्पताल ... बिलासपुर; 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: जिले के 2.78 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की द... तेज रफ्तार ट्रक ने 8 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर मौत; हादसे के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम, बैरिकेड... बिलासपुर में चरित्र शंका में पति बना हैवान; पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश..90% झुलसी म... बिलासपुर; मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए: संदिग्ध मौत के बाद भाई का फूटा दर्द; पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में बंदी की मौत पर गरमाई सियासत: मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपय... बिलासपुर; गर्दन पर ब्लेड से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार: महाराष्ट्र भाग गया था आरोपी, रेलवे स... बिलासपुर; बारात में डीजे पर नाचने के दौरान विवाद: धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार!