ChhattisgarhRaftaar News Cg

नहर से नग्न शव बरामद, गले और गुप्तांग पर मिले गंभीर घाव, हत्या की आशंका….

महासमुंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बेमचा-परसवानी रोड स्थित नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में तैरता हुआ एक नग्न शव देखा। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस जांच में सामने आया है कि शव करीब दो दिन पुराना है और मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की हालत देख कर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान, गले पर धारदार हथियार से कटे का गहरा घाव, मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ और गुप्तांग कटे होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महासमुंद में हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...