BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में होली ड्यूटी पर लगे पुलिस टीम पर शराबियों का हमला..महिला आरक्षक से धक्का-मुक्की, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल..आरक्षक की वर्दी फाड़ी..8 आरोपियों पर केस दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवकों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और एक आरक्षक की वर्दी तक फाड़ दी। इस घटना में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों समेत अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 4 मार्च 2026 को ड्यूटी के दौरान जलेश्वर साहू नामक व्यक्ति थाना पहुंचा था। इसी दौरान उसकी बेटी ने सूचना दी कि कुछ लोग शराब के नशे में उनके घर के पास आकर गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीश पासवान पुलिस टीम के साथ ग्राम पेंडरवा के लिए रवाना हुए। रास्ते में ग्राम निपनिया पीपल चौक के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक CG 10 N 2288) डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से वाहन को हटवाकर चालक और वाहन को थाना ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी जावेद, आजीम, कार्तिक श्रीवास और पप्पू वहां पहुंच गए और पुलिस से बहस करने लगे। बाद में उन्होंने श्याम बंसल, राहुल बंसल और यश बंसल को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करते हुए अश्लील गाली-गलौज की और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान महिला आरक्षक चंदा यादव के साथ धक्का-मुक्की की गई, जबकि आरक्षक मौसम साहू की वर्दी पकड़कर फाड़ दी गई। वहीं आरक्षक संतोष मरकाम के साथ भी मारपीट की गई। बीच-बचाव के दौरान थाना प्रभारी अवनीश पासवान की कलाई में भी चोट आई। घटना में पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने जावेद, आजीम, श्याम बंसल, राहुल बंसल, यश बंसल, कार्तिक श्रीवास, पप्पू और उनके अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 121(1), 132, 191(2), 221, 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...