BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

भाजयुमो जिला कार्यकारिणी का विस्तार; तुषार महामंत्री, जयशंकर जिला मंत्री, वैभव बने सीपत अध्यक्ष..एनटीपीसी गेट पर जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर (ग्रामीण) में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के मार्गदर्शन एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार, भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण कोर ग्रुप के निर्णय पर यह नियुक्तियां की गईं। भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। जारी सूची के अनुसार सीपत भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष तुषार चंद्राकर को जिला कार्यकारिणी में महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वहीं पूर्व उपाध्यक्ष जयशंकर साहू (लालू) को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। साथ ही बूथ स्तर से सक्रिय रहे कार्यकर्ता वैभव तंबोली को भाजयुमो सीपत मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्तियों की घोषणा के बाद सीपत क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। एनटीपीसी गेट के सामने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की परंपरा रही है। सभी नवदायित्ववान पदाधिकारियों ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर सीपत भाजयुमो के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...