BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में होली पर अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का प्रहार; 141 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) होली पर्व के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकण्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने ई-रिक्शा में बोरी भरकर ले जाई जा रही 141 पाव देशी प्लेन शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी होली के मौके पर अवैध शराब बेचने के उद्देश्य से ईमलीभाठा बंधवापारा क्षेत्र में शराब का परिवहन कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेखर गढ़ेवाल (21 वर्ष) निवासी संतोष पेट्रोल पंप के सामने, राधाकृष्ण मंदिर के पीछे छोटी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से बोरी में भरी 141 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत करीब 11,280 रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बड़ा भाई राज गढ़ेवाल भी इस अवैध शराब परिवहन में शामिल था, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...